पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो
भारत के फ़ॉर्म आमतौर पर 3.5 × 4.5 cm की फ़ोटो माँगते हैं: सादा सफ़ेद बैकग्राउंड, चेहरा बीच में, दोनों कान दिखें। FileOkay चेहरा ढूँढकर सही आकार में क्रॉप करता है, बैकग्राउंड सफ़ेद कर सकता है, रोशनी और साफ़पन जाँचता है, और 8 या 30 फ़ोटो की प्रिंट शीट भी बनाता है।
कैसे करें
- अच्छी रोशनी में सामने से ली गई फ़ोटो चुनें।
- ज़रूरत हो तो सफ़ेद बैकग्राउंड चालू करें।
- टिक देखकर डाउनलोड करें या प्रिंट शीट बनाएँ।
आम सवाल
3.5 × 4.5 cm फ़ोटो कितने पिक्सेल की होती है?
100 DPI पर लगभग 138 × 177 पिक्सेल; 254 DPI पर 350 × 450। ज़्यादातर फ़ॉर्म सीधे पिक्सेल बताते हैं, उसी को मानें।
क्या चश्मा पहन सकते हैं?
कई एग्ज़ाम काला चश्मा या टोपी वाली फ़ोटो रिजेक्ट करते हैं। सादा चश्मा कहीं चलता है, कहीं नहीं, इसलिए शक हो तो उतार दें।
क्या मेरी फ़ाइल कहीं अपलोड होती है?
नहीं। FileOkay सब कुछ आपके फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में ही करता है। आपकी फ़ोटो, सिग्नेचर या डॉक्यूमेंट आपके डिवाइस से बाहर नहीं जाते।